Get App

Maharashtra Politics: 'पहले मुंबई आने का मौका दिया, अब चेतावनी देते हैं', शिवसेना के बागी विधायकों पर संजय राउत का कड़ा रुख

Maharashtra Politics: संजय राउत ने बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई, तो वहां भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है, वह मुंबई में आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:13 PM
Maharashtra Politics: 'पहले मुंबई आने का मौका दिया, अब चेतावनी देते हैं', शिवसेना के बागी विधायकों पर संजय राउत का कड़ा रुख
शिवसेना के बागी विधायकों पर संजय राउत का कड़ा रुख

Maharashtra Politics: शिवसेना (Shiv Sena) के संकटमोचक संजय राउत (Sanjay Raut) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसते हुए अपनी ही पार्टी बागी विधायकों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। राउत की पार्टी और उनके गठबंधन के साथी कांग्रेस (Congress) और NCP ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के विद्रोह की पीछे की बीजेपी की साजिश बताई है।

बागी विधायकों को चुनौती देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि हम सदन के पटल पर जीतेंगे,हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने (विधायकों ने) बहुत गलत कदम उठाया है। हमने उन्हें मुंबई लौटने का मौका भी दिया। अब हम उन्हें मुंबई आने की चुनौती देते हैं।

उन्होंने कहा, "हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है वह मुंबई में आ सकते हैं। इन्होंने (विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। हमने इनको वापस आने का मौका भी दिया, लेकिन अब समय निकल चुका है।"

राउत ने आगे कहा, "सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार जी (Sharad Pawar) लगातार संपर्क में हैं। NCP, कांग्रेस और शिवसेना के सभी नेता एक-दूसरे के संपर्क में है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें