Major Dhyan Chand Sports University: 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के नाम पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को मेरठ में उत्तर प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर दिया है। यूनिवर्सिटी की स्थापना करीब 700 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सरधना टाउन के सलावा और कैली गांवों में की जाएगी।
