Get App

कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के समर्थन में आईं ममता बनर्जी, 200 सीटों पर समर्थन देने को तैयार, लेकिन ये शर्त भी रखी

ममता बनर्जी के सोमवार के बयान से संकेत मिलता है कि कर्नाटक के नतीजे के बाद कांग्रेस का पलड़ा भारी पड़ सकता है। TMC सुप्रीमो ने सोमवार को कहा, कांग्रेस जहां भी मजबूत है, 200 सीटें या और कुछ, उन्हें लड़ने दें, हम समर्थन देंगे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन उन्हें दूसरे राजनीतिक दलों का भी समर्थन करना चाहिए। मैं आपको कर्नाटक में समर्थन दे रही हूं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2023 पर 9:29 PM
कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के समर्थन में आईं ममता बनर्जी, 200 सीटों पर समर्थन देने को तैयार, लेकिन ये शर्त भी रखी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा के नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए (PHOTO-PTI)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election Result) में कांग्रेस (Congress) की विजय का असर अब देश के राजनीतिक गलियारे में दिखाई देना शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कांग्रेस के प्रति रुख में नरमी दिखाई देने लगी है, क्योंकि उन्होंने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी "जहां कांग्रेस मजबूत है, वहां समर्थन देने के लिए तैयार है।" ममता का यह बयान कांग्रेस की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत के दो दिन बाद आया है। अब तक नतीजों के बाद अपने संदेश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का जिक्र करने से पूरी तरह परहेज किया था।

TMC प्रमुख ने सोमवार को कहा, "कांग्रेस जहां मजबूत है, हम उसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस को यहां हमारे खिलाफ हर दिन लड़ना बंद करना चाहिए।"

विपक्षी एकता में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक ये तय करना है कि इस तरह के मोर्चे का नेतृत्व कौन करेगा। क्षेत्रीय दलों की बढ़ती मांग ये है कि कांग्रेस उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करे, जहां वह मजबूत है और जहां दूसरी पार्टियां मजबूत हैं, उन्हें छोड़ दे।

TMC ने कांग्रेस से काट ली थी कन्नी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें