होली में चढ़ा ममता सरकार का सियासी रंग, शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली मनाने पर लगाई रोक

Holi 2025: पश्चिम बंगाल सरकार ने होली समारोह को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है। जिससे बीजेपी सरकार ने कड़ी आलोचना की है। इस साल बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में सोनाझुरी हाट पर होली समारोह पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है। यहां का होली समारोह काफी मशहूर है। एक अधिकारी ने कहा कि वन क्षेत्र में कोई हरियाली को नुकसान न पहुंचाए। इसलिए रोक लगाई गई है

अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Holi 2025: यह पहला मौका है जब वन विभाग ने सोनाझुरी हाट में होली मनाने पर रोक लगाई है।

हिन्दू धर्म में होली का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस पर्व की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हो जाती है। देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस बीच पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने होली के मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में सोनाझुरी हाट पर होली समारोह पर रोक लगा दी है। यहां का होली समारोह काफी मशहूर है। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार के ऊपर तुष्टिकरण के आरोप लगाए हैं।

वहीं इस मामले में एक जिला वन अधिकारी (DFO) ने कहा कि यह वन क्षेत्र का इलाका है। होली समारोह मनाए जाने हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। DFO का कहना है कि रंगीन पानी के छिड़काव से पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।

होली मनाने पर लगी रोक


बता दें कि सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन परिसर के पास स्थित है, जो यूनेस्को धरोहर स्थल है। बोलपुर के डिविजनल वन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं। जिनमें लोगों से अपील की गई है कि वे वहां न तो वाहन खड़ा करें और न ही होली का त्योहार मनाएं। इतना ही नहीं होली के वीडियो भी बनाने पर रोक लगाई गई है। कुमार ने आगे बताया कि होली पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा जाएगा। लेकिन बेहतर समझ के लिए इसे लोगों पर छोड़ दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती के प्रवक्ता ने कहा कि यह यूनेस्को की राष्ट्रीय धरोहर है। लिहाजा इसे ध्यान में रखते हुए परिसर को सार्वजनिक होली उत्सव के लिए खोलने का जोखिम नहीं उठा सकते है। उन्होंने आगे कहा कि इसे सभी के लिए खोलने का मतलब होगा यहां 5 लाख से ज्यादा लोग आएँगे। इतने लोगों को मैनेज करने के लिए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

राजनीतिक आरोप और विवाद

होली मनाने पर रोक लगाने के बाद पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि पुलिस ने होली के दौरान बैठकें की हैं। लोगों से रंग न खेलने की अपील की गई है। यह कुछ विशेष राजनीतिक उद्देश्यों के तहत किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यह रोक किसी एक जगह नहीं है। कई जगह रोक लगाई जा रही है।

Telangana: CM रेवंत रेड्डी के बारे में पोस्ट करने पर 2 महिला पत्रकार गिरफ्तार, BRS ने किया विरोध

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।