Get App

सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटाने पर ममता बनर्जी ने जताई हैरानी, बोलीं- उन्हें ICC चीफ का चुनाव लड़ने दें PM मोदी

ममता बनर्जी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह, करेंगी ताकि सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिले

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 3:47 PM
सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटाने पर ममता बनर्जी ने जताई हैरानी, बोलीं- उन्हें ICC चीफ का चुनाव लड़ने दें PM मोदी
सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर ममता बनर्जी ने जताई हैरानी

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दोबारा BCCI अध्यक्ष नहीं बनाने और जय शाह को सचिव के रूप में एक और कार्यकाल देने पर काफी हैरानी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगी कि वह पूर्व भारतीय कप्तान को ICC अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति दे।

उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए ममता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह, करेंगी ताकि गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिले।

उन्होंने कहा, "सौरव ने खुद को एक काबिल प्रशासक के तौर पर साबित किया है और BCCI के अध्यक्ष पद से उन्हें हटाये जाने से मैं हैरान हूं। यह उनके साथ अन्याय है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करूंगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि गांगुली को आईसीसी प्रमुख पद का चुनाव लड़ने की अनुमति मिले।" ममता ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें