Get App

Manipur Election Results 2022: मणिपुर में सत्तारूढ़ BJP फिर लहराएगी जीत का परचम, बहुमत की ओर बढ़ रही भगवा पार्टी, कांग्रेस का बुरा हाल

अब तक के सामने रुझानों से यह साफ हो गया है कि मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2022 पर 1:10 PM
Manipur Election Results 2022: मणिपुर में सत्तारूढ़ BJP फिर लहराएगी जीत का परचम, बहुमत की ओर बढ़ रही भगवा पार्टी, कांग्रेस का बुरा हाल
सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों से उपलब्ध शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं

Manipur Election Results 2022: मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। अब तक के सामने रुझानों से यह साफ हो गया है कि यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। मणिपुर विधानसभा चुनाव की शुरुआती दौर की मतगणना में बीजेपी 32 सीटों पर, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों से उपलब्ध शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी 31 सीटों पर, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 7 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रत्याशी 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी मणिपुर की 21 सीटों पर, एनपीपी 5, कांग्रेस 3 और जनता दल (यूनाइडेट) 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results 2022: AAP ने पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके गढ़ पटियाला में दी मात

आंकड़ों के मुताबिक, नवगठित कुकी पीपुल्स अलायंस एक सीट पर आगे चल रही है तो एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को बढ़त हासिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हेनगांग में कांग्रेस प्रत्याशी से 8,574 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें