Manipur Elections 2022: मणिपुर के CM बीरेन सिंह बोले- 'BJP विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं करती, वे खुद हमारे पास चले आते हैं'

सीएम बीरेन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 में से 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी और उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी के विकास के एजेंडे पर वोट करेंगे

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी

Manipur Elections 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) पूरे राज्य में एक दिन में पांच से छह जनसभाएं कर रहे हैं। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को होंगे जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। इस बीच, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने News18 से बातचीत में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों की खरीद फरोख्त नहीं करती है, बल्कि दूसरे दल के नेता खुद उनके पास चले आते हैं।

मुख्यमंत्री चुनाव अभियान के दौरान न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को नहीं लेती, वे बीजेपी में आते हैं क्योंकि वे समझ गए हैं कि कांग्रेस प्रदर्शन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद वे देख रहे हैं कि विकास कैसे हो रहा है। ऐसे में बीजेपी में और भी लोग आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

बीरेन सिंह ने कई मुद्दों पर News18 से विशेष रूप से बात की है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 में से 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी और उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी के विकास के एजेंडे पर वोट करेंगे।


Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए केस आए, 492 लोगों की मौत

कैसा है लोगों का मिजाज? इस सवाल पर सीएम ने कहा कि मैं एक दिन में चार से पांच बैठकें कर रहा हूं। मैंने पहले ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों को कवर कर लिया है। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस बार 40 के पार जरूर जाएंगे। विकास हमारा मॉडल रहा है और जनता ने विकास देखा है। इसलिए लोग हमें वोट देंगे।

मेनिफेस्टो अफस्पा का जिक्र नहीं होने के सवाल पर सिंह ने कहा कि AFSPA पर यह एक सतत मांग है। हम इसे अपने घोषणापत्र में क्यों रखेंगे? हमारा विश्वास इसे केंद्र सरकार के साथ आगे बढ़ाने का है। हम हमेशा इस पर काम कर रहे हैं, हमें ऐसा माहौल बनाना होगा ताकि ऐसा हो सके।

कम महिला उम्मीदवार के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमने तीन महिला उम्मीदवारों को चुना है, वे आ रही हैं। इस बार हमारी उम्मीदवारी जीत और वफादारी पर आधारित थी। स्थानीय निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होता है। कांग्रेस का कहना है कि बहुत बड़ी बेरोजगारी है और राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है।

इसपर उन्होंने कहा कि वे अभी नहीं देख सकते हैं। वे पिछले 15 सालों से क्या कर रहे थे? उन्होंने कुछ नहीं किया। हम समान विकास और शांति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को नहीं लेती, वे पार्टी में खुद आते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद वे देख रहे हैं कि विकास कैसे हो रहा है। ऐसे में बीजेपी में और भी लोग आ रहे हैं। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

बता दें कि बीजेपी ने मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मेधावी छात्राओं को दोपहिया वाहन देने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पेंशन को 1,000 रुपये तक बढ़ाने तथा 100 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप कोष स्थापित करने का वादा किया गया।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य पिछले पांच वर्षों में विकास के पथ पर बढ़ा है। राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या पर काबू पाया गया और कानून के शासन की स्थापना के साथ स्थिरता आई है।

नड्डा ने घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कॉलेज जाने वाली सभी मेधावी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। बीजेपी ने सत्ता में वापस आने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को ‘रानी गाइदिन्ल्यू नुपी महेरोई सिंगी योजना’ के तहत 25,000 रुपये देने का भी वादा किया।

इसके साथ ही पार्टी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की घोषणा की और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पेंशन 200 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का वादा किया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।