Manipur Exit Poll Results 2022: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन सकती है। जी और डिजाइनबॉक्स के संयुक्त एग्जिट पोल के मुताबिक, 60 विधानसभा सीटों वाली मणिपुर में बीजेपी को 32-38 सीटें मिल सकती हैं और वह आराम से बहुमत के आंकड़े के साथ उसके पास सत्ता बरकरार रह सकती है।
