CBI दफ्तर पहुंचने से पहले पत्नी का जिक्र कर भावुक हुए मनीष सिसोदिया, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से CBI शराब नीति मामलों में पूछताछ कर रही है। आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। CBI दफ्तर में जाने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जब ये लोग मुझे जेल भेज रहे हैं तो मेरी वाइफ घर पर अकेली है। मेरा एक बेटा है जो यूनिवर्सिटी में पढ़ता है

अपडेटेड Feb 26, 2023 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर से CBI दफ्तर जाना है। जांच में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति के मामले में Central Bureau of Investigation (CBI) ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूछताछ CBI के हेडक्वार्टर में चल रही है। इस पूछताछ के चलते दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने CBI दफ्तर के आसपास दक्षिण दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी है। CBI दफ्तर पहुंचने से पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आज फिर से CBI दफ्तर जाना है। जांच में पूरी सहयोग की जाएगी। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है। मुझे अगदर कुछ महीने में जेल में रहना तो कोई परवाह नहीं है। वह भगत सिंह के अनुयायी हैं। भगत सिंह को देश के लिए फांसी दी गई थी। इस तरह के झूठे आरोपों के कारण जेल जाना एक छोटी सी बात है।

सिसोदिया हुए भावुक


पूछताछ से पहले किया सिसोदिया ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता। इनके झूठे आरोपों के चक्कर में एक-दो बार जेल जाना तो छोटी सी बात है। आगे उन्होने कहा कि सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। सिसोदिया ने कहा कि आज जब ये लोग मुझे जेल भेज रहे हैं तो मेरी पत्नी घर पर अकेली है। मेरा एक बेटा है जो यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। पत्नी घर में अकेले रहेंगी और आजकल बहुत बीमार है। आपको उसका ध्यान रखना है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में ईमानदारी से काम किया है। इसलिए आप भी अच्छे से पढ़ना। अगर मैं जेल चला गया और मुझे पता चला कि आपने ठीक से पढ़ाई नहीं की तो मैं खाना छोड़ दूंगा।

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला! TMC और BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

केजरीवाल ने दिया यह जवाब

मनीष सिसोदिया की भावुक अपील पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आपके परिवार का ख्याल रखेंगे। आप बिल्कुल चिंता न करें।

आज हो सकती है गिरफ्तारी

सिसोदिया आशंका जताई है कि आज उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। सिसोदिया ने कहा कि वो लोग बदला लेने के लिए CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वो मुझे गिरफ्तार करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।