Credit Cards

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ली आखिरी सांस

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती थे। सुबह उनके निधन की जानकारी सामने आई है। मनोहर जोशी का दाह संस्कार शिवजी पार्क स्थित श्मशान घाट में आज (23 फरवरी 2024) दोपहर 2 बजे होगा

अपडेटेड Feb 23, 2024 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement
Manohar Joshi Death: मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा।

Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के सीनियर नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। वह 86 साल के थे। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें ICU में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आज (23 फरवरी 2024) दोपहर 2 बजे होगा।

मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके घर पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनोहर जोशी की राजनीतिक सफर


शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शामिल मनोहर जोशी को पिछले साल मई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वो शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके थे। शुरुआती दिनों में वह आरएसएस से जुड़े थे और उसके बाद राजनीतिक करियर शिवसेना के साथ शुरू किया था। उनका राजनीतिक सफर मुंबई महानगर पालिका में नगर सेवक के तौर पर शुरू हुआ। इसके बाद वो महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद बने।

Maharashtra Seat Sharing: दिल्ली, UP के बाद जल्द ही महाराष्ट्र में होगा गठबंधन, सीट शेयरिंग को लेकर राहुल और शरद पवार ने की बातचीत

मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के बीड जिले के नंदवी गांव में 2 दिसंबर 1937 को हुआ था। उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और मां का नाम सरस्वती गजानन था। मुंबई के प्रसिद्ध वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद वो RSS से जुड़े और फिर शिवसेना में शामिल हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।