Mayawati Removes Akash Anand: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा फेरबदल किया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपने उत्तराधिकारी नेशनल को-ऑर्डिनेटर और भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इससे पहले बीएसपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित कर दिया था। बीएसपी ने आशोक सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आकाश आनंद के राजनीतिक करियर को भी खराब कर दिया है। अब आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
