Meghalaya-Nagaland Assembly Elections: नागालैंड की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। BJP के लिए अच्छी खबर ये है कि जुन्हेबोटो जिले की अकुलुतो सीट पर BJP उम्मीदवार और मौजूदा विधायक काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर भी मतदान जारी है, जहां 21.6 लाख से अधिक मतदाता 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे
Meghalaya-Nagaland Assembly Elections: मेघालय (Meghalaya) और नगालैंड (Nagaland) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) के लिए सोमवार को मतदान (Voting) हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्वोत्तर के दो राज्यों में अकेले या किसी गठबंधन के जरिए सत्ता बरकरार रखना चाहती है। भगवा पार्टी को मेघालय में कोनराड संगमा क
Meghalaya-Nagaland Assembly Elections: मेघालय (Meghalaya) और नगालैंड (Nagaland) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) के लिए सोमवार को मतदान (Voting) हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्वोत्तर के दो राज्यों में अकेले या किसी गठबंधन के जरिए सत्ता बरकरार रखना चाहती है। भगवा पार्टी को मेघालय में कोनराड संगमा की NPP के साथ अनबन हुई, जिसके बाद वह अकेले चुनाव लड़ रही है। नागालैंड की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। BJP के लिए अच्छी खबर ये है कि जुन्हेबोटो जिले की अकुलुतो सीट पर BJP उम्मीदवार और मौजूदा विधायक काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।
मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर भी मतदान जारी है, जहां 21.6 लाख से अधिक मतदाता 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नागालैंड में 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। वहीं 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं। मतदान शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।
सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और BJP सीटों की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं 2003 तक राज्य में शासन करने वाली कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार उतारे हैं।
NDPP ने 2018 में इस पूर्वोत्तर राज्य में BJP के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसे जनता दल (यूनाइटेड) और एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन मिला था। NDPP-BJP गठबंधन इस चुनाव में दूसरे कार्यकाल के लिए जद्दोजहद कर रहा है।
जहां पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनावों में बहुकोणीय और त्रिकोणीय मुकाबले होंगे, तो वहीं तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ DMK समर्थित कांग्रेस और विपक्षी अन्नाद्रमुक के बीच उपचुनाव भी जारी है।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे और मौजूदा विधायक ई थिरुमहान एवरा के निधन के कारण उपचुनाव चुनाव हो रहा है। ईवीकेएस एलंगोवन अब सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक के थेनारासु से है।
पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव चल रहे हैं और मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, विपक्षी BJP और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मुख्य दावेदार हैं। TMC और बीजेपी ने क्रमशः देबाशीष बनर्जी और दिलीप साहा को मैदान में उतारा, जबकि वामपंथी समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास हैं।