पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED का समन, 20 करोड़ की हेरा-फेरी का लगा आरोप

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को समन भेजा है। अजहर पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। हालांकि अजहर ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ED ने अजहर को आज ही पूछताछ के लिए बुलाया है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 12:51 PM
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी ने तलब किया है।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा है। यह मामला 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का बताया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को आज (3 अक्टूबर 2024) हैदराबाद में ईडी के सामने पेश होना है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इसके बाद ईडी ने एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

अजहरुद्दीन को सितंबर 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था। जून 2021 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। उन्हें एपेक्स काउंसिल ने फंड की हेराफेरी के आरोप में एक्शन लिया था। यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा है। कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना है।

ईडी ने दर्ज की हैं 3 FIR


यह पूरा मामला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का है। आरोप है कि अधिकारियों ने निजी कंपनियों को बढ़ी हुई कीमतों पर ठेके दिए। इससे एसोसिएशन को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इस मामले में ईडी ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। आगे की जांच पड़ातल उशरू कर दी है। यह जांच स्टेडियम के लिए डीजी सेट, अग्निशमन स्टार्टर और कैनोपी की खरीद के लिए निर्धारित 20 करोड़ रुपये के दुरुपयोग के बारे में है। अजहर के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत एसोसिएशन के सीईओ सुनील कांत बोस ने की थी। हालांकि, अजहरुद्दीन ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

अजहरुद्दीन का करियर

बता दें कि 61 साल के पूर्व क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग चुके हैं।  क्रिकेटर से नेता बने अजहरुद्दीन को 2018 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं 2009 में वो कांग्रेस के टिकट पर यूपी के मुरादाबाद से सांसद रहे हैं। अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले थे। उनके नाम टेस्ट में 45.04 की औसत से 6215 रन और वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन हैं। उन्होंने 47 टेस्ट और 174 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है।

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता सोमन वांगचुक रिहा! अनशन भी समाप्त, जल्द पीएम मोदी और राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।