हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। अजहरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा है। यह मामला 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का बताया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को आज (3 अक्टूबर 2024) हैदराबाद में ईडी के सामने पेश होना है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इसके बाद ईडी ने एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
