Get App

मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे सपा संस्थापक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी

Edited By: Akhileshअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 11:23 AM
मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे सपा संस्थापक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज मेदांता अस्पताल में निधन हो गया

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मेदांता में एक डॉक्टरों का पैनल लगातार मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था।

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल द्वारा रविवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी की गई थी। बुलेटिन में कहा गया था कि मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक है। बुलेटिन में कहा गया था कि यादव का ICU में इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।

82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था जिनको दो अक्टूबर को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। उन्हें लो ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन की कमी समेत कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें