कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश के बाद सियासत गर्मा गई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली सभी होटल, ढाबे और ठेले वालों के लिए एक आदेश जारी कि ये सभी अपने मालिकों का नाम जरूर लिखें, ताकि “भ्रम की स्थिति” से बचा जा सके। हालांकि, विपक्षी दल इस आदेश को एक खास समुदाय के व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश बताक कर सरकार और प्रशासन की तीखी आलोचना कर रहे हैं।
