Nafe Singh Rathi Murder: नफे सिंह हत्या मामले में नया मोड़, दो शूटर गोवा से गिरफ्तार

Nafe Singh Rathi Murder: दिल्ली पुलिस और हरियाणा- STF ने गोवा से दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। सौरव और आशीष नाम के दोनों शूटर्स INLD हरियाणा के अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई आई- 20 गाड़ी को jsवाड़ी रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद कर किया था

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
Nafe Singh Rathi Murder: नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर दो शूटर्स को गोवा से दबोच लिया है।

Nafe Singh Rathi Murder: नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में झज्जर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नफे सिंह राठी की हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों के नाम सौरव और आशीष हैं। पकड़े गए दोनों ही आरोपी शूटर बताए जा रहे हैं। ये दोनों आरोपी दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। दोनों शूटरों को झज्जर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद सुबह की फ्लाइट से पुलिस उन्हें लेकर झज्जर जाएगी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए यह गिरफ्तारियां हुई हैं। इन दोनों के अलावा नफे सिंह राठी हत्या में दो और शूटर्स शामिल थे। जिन्हें पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। इससे पहले झज्जर पुलिस ने शनिवार को इस मामले में अपनी पहली गिरफ्तारी करने का दावा किया था।

नफे सिंह राठी को मारी थी गोलियां


हरियाणा पुलिस ने इससे पहले नफे सिंह राठी के बेटों को फोन पर धमकी देने के मामले में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता नफे सिंह राठी के बेटों ने दावा किया था कि उन्हें धमकी भरे कॉल आए। INLD हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की पिछले हफ्ते झज्जर के बहादुरगढ़ में हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 40 से 50 राउंड फायरिंग की थी। हमले में नफे सिंह के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है।

एक लाख रुपये का इनाम घोषित

बता दें कि दो दिन पहले ही झज्जर पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड में पहचान किए गए 3 आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की पहचान आशीष, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान और अतुल के रूप में की गई थी। पुलिस ने कहा था कि आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Nafe Singh Rathi Murder: नफे सिंह राठी का अभी तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिवार ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।