PM Modi Political Journey: 21 साल पहले आज ही के दिन पीएम मोदी ने पहली बार ली थी गुजरात के CM पद की शपथ

आज से 21 साल पहले 2001 में 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने सीएम से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
टि्वटर पर Modi Archive नाम के अकाउंट से पीएम मोदी की 2001 वाली तस्वीर साझा की गई है

PM Modi Political Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 साल पहले आज ही के दिन अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। 1985 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा पार्टी को सौंपे जाने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कई पदों पर काम किया। यहां तक ​​कि 2001 में बीजेपी महासचिव के पद तक भी पहुंचे।

लेकिन पीएम मोदी के करियर में एक महत्वपूर्ण और शायद सबसे निर्णायक क्षण 21 साल पहले आज के दिन आया था, जब उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने सीएम से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने 21 साल के राजनीतिक करियर के दौरान कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो इतिहास में दर्ज हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Pro Kabbadi League 2022: आज से शुरू हो रहा है प्रो कबड्डी लीग का महामुकाबला, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच, जानें पूरा शेड्यूल


टि्वटर पर Modi Archive नाम के अकाउंट से पीएम मोदी की 2001 वाली तस्वीर साझा की गई है। इस अकाउंट से और भी कई तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी की वह फोटो भी शामिल है जब वह पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। पीएम मोदी की यह तस्वीर पूरे 21 साल पुरानी है। आज से 21 साल पहले 2001 में 7 अक्टूबर को पीएम मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

वायरल हो रही तस्वीर में पीएम मोदी को गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। मंच पर गुजरात के चर्चित पुलिस अधिकारी डीजी वंजारा भी दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने तुरंत काम करना शुरू किया था। उन्होंने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए 10 जिलाधिकारियों से बात की थी। प्रधानमंत्री की बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ को टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के जरिए लाइव किया गया था।

4 अक्टूबर, 2001 को पीएम मोदी को गुजरात विधायक दल का नेता चुना गया था। पीएम मोदी को जब पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब वे गुजरात विधानसभा के सदस्य भी नहीं थे। मुख्यमंत्री बनने के 4 महीने बाद जनवरी, 2002 में उन्होंने गुजरात विधानसभा में जाने के लिए राजकोट-2 से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे विधायक बने और फिर 2002 के चुनावों को जीतकर फिर से मुख्यमंत्री।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।