Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचे सलमान खान

मुंबई पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। नेता को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी

अपडेटेड Oct 13, 2024 पर 12:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा पूर्व में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। नेता को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

खबरों की मानें, तो शनिवार रात 9.17 मिनट पर ये घटना हुई। एक्टर सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। क्योंकि सिद्दीकी सलमान और शाहरुख खान के काफी अच्छे दोस्त थे।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा मामला: CM शिंदे


घटना पर बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अज्ञात लोगों ने बाबा सिद्दीकी पर हमला किया। मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है- एक हरियाणा से और एक उत्तर प्रदेश से।

शिंदे ने आगे बताया कि तीसरा संदिग्ध अभी भी फरार है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?

बाबा सिद्दीकी ने 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे हैं, और खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

इस साल फरवरी में, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

बांद्रा बॉय के नाम से मशहूर सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान के भी करीबी दोस्त थे।

Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचे सलमान खान

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।