Get App

Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचे सलमान खान

मुंबई पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। नेता को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 12:21 AM
Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचे सलमान खान
Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा पूर्व में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। नेता को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

खबरों की मानें, तो शनिवार रात 9.17 मिनट पर ये घटना हुई। एक्टर सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। क्योंकि सिद्दीकी सलमान और शाहरुख खान के काफी अच्छे दोस्त थे।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा मामला: CM शिंदे

घटना पर बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अज्ञात लोगों ने बाबा सिद्दीकी पर हमला किया। मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है- एक हरियाणा से और एक उत्तर प्रदेश से।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें