Get App

Presidential Polls: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और BJP एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:07 PM
Presidential Polls: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद
वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है

Presidential Polls: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और BJP एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Crisis: आज 50 पार जा सकता है एकनाथ शिंदे गुट में शिवसेना विधायकों का आंकड़ा, उद्धव सरकार की विदाई लगभग तय

पीएम मोदी के अलावा मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें