Get App

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में फिर क्लीन स्वीप करेगी BJP या AAP-कांग्रेस गठबंधन बिगाड़ेगा खेल? जानें एग्जिट पोल के नतीजे

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मुख्य पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) हैं। राजधानी में सत्ताधारी AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की अपने सहयोगी कांग्रेस से हाथ मिलाया है। इस साल सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत AAP दिल्ली में 4 और कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी

Akhileshअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 8:59 PM
Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में फिर क्लीन स्वीप करेगी BJP या AAP-कांग्रेस गठबंधन बिगाड़ेगा खेल? जानें एग्जिट पोल के नतीजे
Exit Poll 2024: दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं। इस बार का मुकाबला थोड़ा इसलिए अलग था

Delhi Exit Poll 2024:  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर क्लीन स्वीप कर सकती है। News18 Exit Poll के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों में से बीजेपी की अगुवाई वाले NDA को 5 से 7 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन को शून्य से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। दिल्ली का आम चुनाव इस बार काफी दिलचस्प था। दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं। इस बार का मुकाबला थोड़ा इसलिए अलग था, क्योंकि राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियों के नेता मिलकर चुनाव लड़ींं।

2019 में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

दिल्ली केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में सबसे अधिक सीट वाली राज्य है। 2019 में दिल्ली के आम चुनाव में केंद्र में सत्तारुढ़ बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल कर AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर क्लीन स्वीप किया था। भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव कुल 56.9 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस 22.5 फीसदी और AAP 18.1 फीसदी वोटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 46.40 फीसदी रहा था। जबकि करीब 33 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को मिले थे।

कौन कहां से है उम्मीदवार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें