केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के समय एक सीनियर विपक्षी नेता ने उनसे संपर्क किया था। विपक्षी नेता ने प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था। हालांकि, उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। गडकरी ने कहा कि मुझे पद की कोई इच्छा नहीं है। मैं अपने मूल्यों और संगठन के प्रति वफादार हूं। मैं किसी पद के लिए समझौता नहीं करता हूं। नागपुर में एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने उस बात का खुलासा किया है।
