Nitish Kumar Property: 13 गायें, 10 बछड़े, दिल्ली में फ्लैट, अंगूठी... ये है CM नीतीश की संपत्ति, इससे ज्यादा अमीर हैं उनके कैबिनेट मंत्री

Nitish Kumar Property: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया है। उन्होंने 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति की डिटेल रविवार शाम कैबिनेट सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर मुहैया कराई गई है। सीएम नीतीश कुमार के पास कृषि योग्य और गैर कृषि योग्य जमीन नहीं है

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Nitish Kumar Property: नीतीश कुमार के पास तीन अलग-अलग बैंकों में 49,202 रुपये जमा हैं।

Nitish Kumar Property: बिहार में मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया गया है। 31 दिसंबर 2023 के दिन मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक कर दिया। इससे पता चला है कि सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा कैश डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है। मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति की डिटेल कैबिनेट सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर मुहैया कराई गई है। सीएम नीतीश कुमार ने 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार के पास 22,552 रुपये नकद हैं। उनके कई बैंकों में 49,202 रुपये जमा हैं।

नीतीश कुमार के पास 11.32 लाख रुपये की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (Ford Ecosport car) है। उनके पास 1.28 लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां भी है। इसके साथ ही एक चांदी की अंगूठी, और अन्य चल संपत्ति जैसे 1.45 लाख रुपये की 13 गायें और 10 बछड़े, एक ट्रेडमिल, एक एक्सरसाइज साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है।

नीतीश के पास दिल्ली में है फ्लैट


उनके पास एकमात्र अचल संपत्ति दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्गफीट का एक फ्लैट है। नीतीश कुमार ने 2004 में इस फ्लैट को खरीदा था। तब इसका मूल्य 13.78 लाख रुपये था। फिलहाल इसका मूल्य 1.48 करोड़ रुपये है। पिछले साल नीतीश कुमार ने कुल संपत्ति 75.53 लाख रुपये घोषित की थी। दोनों खुलासों की तुलना करने से पता चला है कि संपत्ति के मूल्य में उछाल मुख्य रूप से उनके दिल्ली अपार्टमेंट के मूल्य में बढ़ोतरी के कारण हुई है। नीतीश कुमार की सरकार ने हर साल के आखिरी दिन सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया है।

शिमला में नए साल पर उमड़ा टूरिस्टों का सैलाब, फिर भी 40 सालों में सबसे कम लोग पहुंचे हिल स्टेशन

जानिए अन्य मंत्रियों का हाल

डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल आय 4.74 लाख रुपये घोषित की। उनके पास 50,000 रुपये नकद हैं। जबकि उनकी पत्नी राजश्री के पास एक लाख रुपये नकद हैं। उनके बड़े भाई तेज प्रताप, जो राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। उनके पास 3.58 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

वन पर्यवारण मंत्री तेज प्रताप यादव के पास दो कारें और एक बाइक है। एक कार BMW 29.43 लाख रुपये की और दूसरी 22 लाख रुपये की है। उनकी बाइक 15.45 लाख रुपये की है। उनके पास नकद 98,000 और बैंकों में 17 लाख रुपये जमा हैं। 42 लाख रुपये की कृषि भूमि है। 88 लाख रुपये की गैर कृषि भूमि है। 1.78 करोड़ के आवासीय भवन हैं। उनके पास कोई कॉमर्शियल भवन नहीं है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 01, 2024 1:15 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।