Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, देखें वीडियो और तस्वीरें

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। दोनों ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। शादी समारोह लीला पैलेस में आयोजित किया गया था। सूत्रों की मानें तो दुल्हन बनीं परिणीति चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोड़ा पहना था

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 9:52 PM
Parineeti-Raghav Wedding: कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी कर ली है

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। दोनों ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। शादी समारोह लीला पैलेस में आयोजित किया गया था। हालांकि, दोनों ने अभी तक सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सूत्रों की मानें तो दुल्हन बनीं परिणीति चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोड़ा पहना था। मिस्टर और मिसेज बने राघव और परिणीति की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार बजे शादी समारोह की शुरुआत हुई थी। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्रों का उच्चारण सुना जा सकता है। न्यूज एजेंसी ANI को सूत्रों ने बताया कि राघव और परिणीति अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।


Parineeti-Raghav Wedding: कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी कर ली है

इस शादी समारोह में कई VVIP मेहमानों ने शिरकत की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सहित AAP के कई नेता शादी में शरीक होने के लिए उदयपुर पहुंचे। शादी में शिवसेना आदित्य ठाकरे भी दिखाई दिए।

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शादी में नजर आईं। इस हाई प्रोफाइल शादी समारोह को लेकर काफी सतर्कता बरती गई है। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी भी तरह की तस्वीरें या वीडियो बाहर ना जाए।

मनीष मल्होत्रा ने भी इस सितारों से भरी शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परिणीति की चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इस शादी को मिस किया।

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: राघव चड्ढा की शादी में बाराती बन पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, नाव में हुआ भव्य स्वागत

हालांकि, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इस शादी में शामिल हुईं। उन्होंने हाल ही में हिंट दिया था कि वह परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर परिणीति की एक खुशनुमा तस्वीर पोस्ट की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।