Parineeti Raghav Wedding: दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी के लिए उदयपुर जा पहुंचे। परिणीति और राघव की शादी लीला पैलेस में हो रही है। इसके बाद दोनों की शादी की एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखी जाएगी। एक्स पर दिल्ली सीएम और पंजाब के मुख्यमंत्री की एंट्री वायरल हो रही है।
'दूल्हे राजा राघव चड्ढा के बाराती अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान नाव में सवार होकर शादी के वेन्यू में पहुंचते हुए।' AAP सदस्य चिराग गुप्ता ने इस वीडियो को X पर शेयर किया है। दोनों का स्वागत राघव चड्ढा के माता-पिता ने मिलकर किया। शनिवार 23 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हल्दी और संगीत सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 9 बजे के करीब एक शानदार बॉलीवुड थीम पार्टी भी रखी गई थी। इस खास इवेंट के गाने से लेकर पूरी शाम परिणीति चोपड़ा ने खुद डिजाइन की थी। एंट्रेस में हर कैसेट पर गेस्ट का नाम लिखा था और उनके लिए उसमें एक प्यारा सा मैसेज भी था।
प्रियंका चोपड़ा ने भी दी बहन को बधाई
परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने कपल को उनकी शादी पर बधाई दी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं कि 'उम्मीद करती हूं कि इस खास दिन पर और भी ज्यादा खुश रहो और इस नई शुरुआत के लिए बधाई।' जहां एक्ट्रेस अपनी दूसरी कमिटमेंट्स की वजह से नहीं आ पाएंगी। वहीं इस शादी में करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा भी शामिल होंगी।