Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विपक्ष को चुनावी हार का गुस्सा संसद सत्र में नहीं निकालने और सकारात्मक रुख अपनाने की सलाह दी। संसद के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। कल ही 4 राज्यों के नतीजे आए हैं। बहुत उत्साहवर्धक परिणाम हैं...यह उनके लिए उत्साहवर्धक हैं जो देश के सामान्य लोगों के कल्याण और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान पीएम ने विपक्ष से कहा कि बाहर के पराजय का गुस्सा संसद में नहीं निकाले। सिर्फ विरोध के लिए विरोध न करें। निराश न हों, सदन में सहयोग दीजिए। इससे आपका भी भला होगा और निराशा से भी निकलेंगे।
