Pathaan Row: असम के CM हिमंत सरमा ने पूछा कौन हैं शाहरुख खान? तो रात को 2 बजे एक्टर ने लगाया मुख्यमंत्री को फोन

खुद हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। दरअसल पत्रकारों ने एक थिएटर में हुई हिंसा को लेकर सवाल उठाया, जहां शाहरुख की 'पठान' रिलीज होगी। इस पर असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा "कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या उनकी फिल्म "पठान" के बारे में कुछ नहीं जानता।"

अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
Pathan Row: असम के CM हिमंत सरमा ने पूछा कौन हैं शाहरुख खान?

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने हाल में एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी आने वाली फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर एक बयान दिया, कि 'शाहरुख खान कौन हैं?' हालांकि, इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री शाहरुख खान से फोन पर बातचीत भी हुई। खुद सरमा ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। दरअसल पत्रकारों ने एक थिएटर में हुई हिंसा को लेकर सवाल उठाया, जहां शाहरुख की 'पठान' रिलीज होगी। इस पर असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा "कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या उनकी फिल्म "पठान" के बारे में कुछ नहीं जानता।"

इसके अगले दिन यानी रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ रात 2 बजे फोन पर बातचीत की। शाहरुख की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में अपने पहले ही गाने "बेशरम रंग" के रिलीज होने के बाद से विवादों में घिर गई, जिसमें दीपिका पादुकोण 'भगवा' बिकिनी में नजर आ रही थीं, जो लोगों के एक वर्ग को रास नहीं आई।


सरमा ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मुझे फोन किया और हमने आज सुबह 2 बजे बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।"

शनिवार को सरमा ने ये बात तब कही, जब उनसे पत्रकारों ने फिल्म की रिलीज को लेकर बजरंग दल के विरोध के बारे में पूछा था।

पत्रकारों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध पर सवाल उठाया था, जिन्होंने शुक्रवार को शहर के नरेंगी में एक थिएटर पर धावा बोल दिया था, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग की जानी है। सुदूर दक्षिणपंथी समूह के वॉलंटियर्स ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें जला दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "खान ने मुझे समस्या को लेकर कुछ नहीं बताया है। हालांकि, बॉलीवुड से कई लोग ऐसा करते हैं, लेकिन अगर वह करते हैं, तो मैं इस मामले को देखूंगा।" उन्होंने कहा, “अगर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है और मामला दर्ज किया गया है, तो कार्रवाई की जाएगी।”

पहलवानों ने दिया ब्रजभूषण शरण सिंह को 'धोबी पछाड़', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया पद छोड़ने का निर्देश

 

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में दिखाने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जब मीडिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि खान बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, तो सरमा ने कहा कि राज्य के लोगों को असमिया के बारे में चिंतित होना चाहिए न कि हिंदी फिल्मों के बारे में।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय निपोन गोस्वामी के निर्देशन में बनी पहली असमिया फिल्म 'डॉ बेजबरुआ - पार्ट 2' जल्द ही रिलीज होगी। लोगों को इसे देखना चाहिए।" सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।