भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ देश के कई बड़े पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विश्व चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाली रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) समेत देश के कई सारे पहलवान ब्रजभूषण शरण सिंह के तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध पर उतर आए हैं। इसी बीच अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार रात को बयान दिया कि, ब्रजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है।
पद से हटाए जाएंगे ब्रजभूषण शरण सिंह
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग करने वाले पहलवानों की अब इस मामले में बड़ी जीत हुई है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात घोषणा की कि सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है और उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक नीरीक्षण समिति को नियुक्त किया गया है जिसे जांच पूरी करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है। पद से हटाए जाने के ऐलान के बाद अब पहलवानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को रोक भी दिया है।
ब्रजभूषण ने किया था इस्ताफा देने से इनकार
बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को ब्रजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक मोड़ देते हुए कहा था कि प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भड़काया है। सिंह ने News18 को बताया कि यह हरियाणा कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उनके खिलाफ एक "राजनीतिक साजिश" थी। सिंह ने पूछा है कि हरियाणा के खिलाड़ियों का केवल एक छोटा वर्ग ही उनके खिलाफ क्यों विरोध कर रहा है।
ब्रजभूषण पर लगे थे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
बता दें कि पहलवानों द्वारा ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभार आरोप लगाए गए थे। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत देश के टॉप पहलवानों उनके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने रेसलिंग फेडरेसन ऑफ इंडिया के प्रमुख ब्रजभूषण पर यौन उत्पीड़न और तानाशाही करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।