देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। वो 7 मार्च को ही गुजरात पहुंच गए थे। आज (8 मार्च 2025) महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी जाएंगे। इसके बाद यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। वे पांच लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे। आज पीएम मोदी की सिक्योरिटी सिर्फ महिलाएं संभालेंगी। ऐसे में गुजरात दौरे में इस बार महिला शक्ति को गर्व कराने वाला एक अनूठा क्षण इतिहास में दर्ज होगा।