Credit Cards

Mahila Samriddhi Yojana का आज 8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, चाहिये होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन आज 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यानी हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन आज 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन आज 8 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यानी हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे।

महिला समृद्धि योजना का मकसद

BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि राजधानी की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब इस वादे को पूरा करने के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है।


कैसे करें आवेदन?

योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रक्रिया को डेढ़ महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों की लिस्ट तैयार की जाएगी और पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये का अमाउंट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। महिला समृद्धि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 देने की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन आज 8 मार्च से शुरू हो रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की इस पहल का फायदा उठाएं।

महिला समृद्धि योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

आधार कार्ड

आमतौर पर ज्यादातर सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लिहाजा महिला समृद्धि योजना में महिलाओं को आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

बैंक अकाउंट

इस योजना के तहत 2,500 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। लिहाजा बैंक अकाउंट होना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो जल्द से जल्द खुलवा लें। इसके साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

आय प्रमाण पत्र

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पहले ही स्पष्ट किया था कि यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए है। लिहाजा पात्रता साबित करने के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।

राशन कार्ड

इस तरह की योजनाओं में पात्रता सत्यापन के लिए राशन कार्ड की भी जरूरत पड़ सकती है।

इन महिलाओं को फायदा मिलने के आसार बेहद कम

इनकम टैक्स भरने वालीं या अन्य पेंशन सुविधाओं का लाभ उठाने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र घोषित की जा सकती है। सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Gold Rate Today: आज शनिवार 8 मार्च को सस्ता हुआ सोना, जानिये कितनी कम हुई गोल्ड की कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।