PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी आज ट्रेडिशनल मेडिसिन को बढ़ावा देने के लिए WHO ग्लोबल सेंटर का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरी डिटेल

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनावल ने कहा कि WHO ग्लोबल सेंटर भारत के आयुष उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का आज जामनगर में उद्घाटन किया जाएगा

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 18 अप्रैल से अपने गृह राज्य गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी आज जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (WHO Global Centre for traditional medicine) का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें- Air travel: घरेलू यात्रियों को RT-PCR टेस्ट जरूरी नहीं, हवाई यात्रा के लिए उमड़े लोग, बन गया ये रिकॉर्ड

आयुष मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गुजरात में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस (Dr Tedros Ghebreyesus) भी शामिल होंगे।


WHO ग्लोबल सेंटर के बारे में जानें बड़ी बातें

- WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन एक तरह का दुनिया का पहला सेंटर है जिसका आज जामनगर में उद्घाटन किया जाएगा।

- इसका लक्ष्य ट्रेडिशनल मेडिसिन की क्षमता को तकनीकी प्रगति और साक्ष्य-आधारित रिसर्च के साथ जोड़ना है।

- WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्देश्य भारत सहित दुनिया को लाभान्वित करना है।

- साथ ही ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ट्रेडिशनल मेडिसिन के क्षेत्र में निवेश बढ़ाना है।

- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनावल ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के आयुष उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन WHO और भारत की वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्नत टेक्नोलॉजी और प्राचीन ज्ञान के मोड़ पर खड़े होकर, हमारे सामने एकमात्र रास्ता ऊपर की ओर है।

- WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन पारंपरिक मेडिसिन उत्पादों पर नीतियां और मानक निर्धारित करना चाहता है। साथ ही देशों को एक व्यापक, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य प्रणाली बनाने में मदद करता है।

- प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं इनोवेशन सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। बाद में वह दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शरीक होंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।