PM Modi Uttarakhand visit: पीएम मोदी ने मुखबा में की मां गंगा की पूजा-अर्चना, आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर दिया जोर

PM Modi Uttarakhand visit: मां गंगा का मायका माने जाने वाले मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पूजा की जाती है। गर्मियों में मां गंगा की पूजा गंगोत्री मंदिर में की जाती है। जबकि सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद उनकी मूर्ति को मुखबा लाया जाता है। मुखबा गंगोत्री मंदिर के रास्ते में स्थित है

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi Uttarakhand visit: उत्तराखंड दौरे के दौरान पीएम मोदी ने एक ट्रेक और एक बाइक रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया

PM Modi Uttarakhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 मार्च) को उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मां गंगा का मायका माने जाने वाले मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पूजा की जाती है। गर्मियों में मां गंगा की पूजा गंगोत्री मंदिर में की जाती है। जबकि सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद उनकी मूर्ति को मुखबा लाया जाता है। मुखबा गंगोत्री मंदिर के रास्ते में स्थित है।

मुखबा में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी हरसिल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एक ट्रेक और बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी पहली बार मुखबा मंदिर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि उनकी इस यात्रा से शीतकालीन चारधाम यात्रा तथा पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलेगा।

उत्तराखंड सरकार ने पिछले दिनों शीतकालीन चारधाम यात्रा तथा सर्दियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। इससे क्षेत्र में स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे तथा अन्य प्रकार के रोजगार बढ़ें। प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले उनकी अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।


आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सर्दियों की आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए बारहमासी पर्यटन पर जोर दिया जिससे हर सीजन ऑन सीजन रहे। हरसिल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने पर्यटन क्षेत्र को विविधतापूर्ण बनाना और उसे बारहमासी बनाना उत्तराखंड के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से कोई भी सीजन ऑफ़ सीजन न हो और हर सीजन ऑन सीज़न रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी पहाड़ों में मार्च, अप्रैल और जून में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन उसके बाद इनकी संख्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा, "सर्दियों में होमस्टे और होटल खाली पड़े रहते हैं। यह असंतुलन उत्तराखंड में साल के एक बड़े हिस्से में आर्थिक सुस्ती ला देता है।"

पीएम मोदी ने कहा कि अगर सर्दियों में देश-विदेश के लोग प्रदेश में आएं तो उन्हें उत्तराखंड की वास्तविक आभा मिलेगी और ट्रेकिंग और स्कींइंग उन्हें रोमांचित कर देगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा के लिए भी सर्दियां खास होती हैं। मुखबा में मां गंगा की पूजा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सर्दियों में यहां विशेष अनुष्ठान होते हैं।

ये भी पढ़ें- अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग! ट्रंप लाएंगे नया नियम, क्या भारतीयों पर भी लगेगा बैन?

प्रधानमंत्री ने कहा कि विवाह के लिए, बैठकों के लिए, फिल्मों की शूटिंग के लिए, धूप सेंकने के लिए, वन्यजीवों के दीदार के लिए उत्तराखंड से बढ़िया कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि 360 डिग्री अप्रोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।