PM Modi करेंगे तेलंगाना का दौरा, देंगे हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

तेलंगाना में पीएम मोदी सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की कई परियोजनाओं की आधार शिला भी रखेंगे। इसके अलावा PMO की तरफ से एक बयान जारी करके बताया गया है कि पीएम मोदी वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। PMO की तरफ से एक बयान जारी करके बताया गया है कि पीएम मोदी इस दौरान कई सारी सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे

अपडेटेड Oct 01, 2023 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 1 अक्टूबर, रविवार यानी आज चुनावी राज्य तेलंगाना का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे पीएम को तलंगाना के महबूब नगर पहुंचना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 1 अक्टूबर, रविवार यानी आज चुनावी राज्य तेलंगाना का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे पीएम को तलंगाना के महबूब नगर पहुंचना है। तेलंगाना में पीएम मोदी सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की कई परियोजनाओं की आधार शिला भी रखेंगे। इसके अलावा PMO की तरफ से एक बयान जारी करके बताया गया है कि पीएम मोदी वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। PMO की तरफ से एक बयान जारी करके बताया गया है कि पीएम मोदी इस दौरान कई सारी सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

इन सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी नागपुर-विजयवाड़ा इकोनॉमिक करिडोर की आधार शिला रखेंगे। इसमें वारंगल से एनएच-163जी के खम्मम खंड तक 108 किमी लंबा चार-लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग और 90 किलोमीटर लंबा फोर लेन भी शामिल है। इन सभी सड़क परियोजनाओं की लागत 6,400 करोड़ रुपये की बताई गई है। इस सड़क परियोजना के बन जाने के बाद वारंगन और खम्मम के बीच की दूरी करीब 14 किमी कम हो जाएगी। जबकि खम्मम और विजयवाड़ा के बीच की दूरी करीब 27 किमी कम हो जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी देश को NH-365BB के 59 किमी लंबे सूर्यापेट से खम्मम सेक्शन की चार लेन सड़क परियोजना का तोहफा भी देंगे।

"कांग्रेस ने तो गोबर भी नहीं छोड़ा", PM मोदी का छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर बड़ा हमला | Moneycontrol Hindi


कितनी है इस परियोजना की लागत

इस परियोजना की लागत करीब 2,460 करोड़ रुपये की बताई गई है। यह परियोजना हैदराबाद-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का हिस्सा है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी 37 किमी लंबी जैकलेयर-कृष्णा नई रेलवे लाइन को भी देश को समर्पित करने वाले हैं। इसके अलावा वे तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं को भी देशवासियों को सौपेंगे। साथ ही पीएम मोदी हैदराबाद यूनिवर्सिटी की पांच नई इमारतों का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) - रायचूर - हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।