पीएम नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1972 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ हुई थी। तब से लेकर आज तक के उनके राजनीतिक जीवन पर डालिए एक नजर.
1972
नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के साथ हुई। वे 1972 में शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के साथ जुड़े। पीएम मोदी की राजनीतिक और दार्शनिक सोच को दिशा देने में RSS का बड़ा हाथ रहा है।
1975
देश भर में इमरजेंसी लगने के बाद नरेंद्र मोदी को भी छिप कर रहना पड़ा था। यह तस्वीर उसी दौर की है। पीएम इसमें एक सरदार की वेशभूषा में हैं।
1987
इसी साल मेनस्ट्रीम राजनीति में नरेंद्र मोदी की एंट्री हुई और वह बीजेपी से जुड़ गए। इसी साल उन्हें गुजरात का ऑर्गेनाइजेशनल सेक्रेटरी बनाया गया था। इसके बाद 1995 में वह बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी और 1998 में पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी बने।
2001
नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के सीएम बने। इसकी शुरुआत 2001 से हुई थी जब वह पहली बार सीएम बने थे।
2002
यह वही साल था जब गुजरात में दंगा भड़का था। इस घटना के बाद मोदी को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इस तस्वीर में मोदी दंगे के बाद मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने एक टीम नियुक्त की थी जिसने मोदी को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था।
2013
नरेंद्र मोदी को 2014 के आम चुनावों के लिए बीजेपी की तरह से पीएम कैंडिडेट घोषित किया गया था।
2014
नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल के लिए पीएम पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं।
2015
नरेंद्र मोदी ने अचानक पाकिस्तान का दौरा किया। वह पाकिस्तान के उस वक्त के सीएम नवाज शरीफ से मिले। पिछले 12 साल में पाकिस्तान का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय पीएम थे।
2017
पहली बार किसी भारतीय पीएम ने इजरायल का दौरा किया।
2019
पीएम मोदी को 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत मिली।
5 अगस्त 2019
अपने दूसरे चरण के कार्यकाल में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया। इस आर्टिकल के तहत जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस मिल रहा था वो खत्म हो गया। इस तस्वीर में गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी को आर्टिकल 370 खत्म होने की बधाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।