PM Modi in Himachal: हिमाचल प्रदेश में PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस को बताया झूठी पार्टी, पढ़ें भाषण की अहम बातें

PM Modi in Himachal: कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला करते हुए, PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उस पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, क्योंकि यह एक "छोटा राज्य" है

अपडेटेड Nov 05, 2022 पर 9:03 PM
PM Modi in Himachal: हिमाचल प्रदेश में PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल

PM Modi in Himachal: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों ने BJP को सत्ता में बनाए रखने का मन बना लिया है और विश्वास व्यक्त किया कि पहाड़ी राज्य में "डबल इंजन वाली सरकार" (Double Engine Government) बनेगी। उन्होंने कहा, भगवा पार्टी पिछली सरकारों के "स्वार्थी समूहों" के मुकाबले स्थिर सरकार देती है, जो समाज को बांटने करने की साजिश रचते हैं। कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला करते हुए, पीएम मोदी ने उस पर हिमाचल को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, क्योंकि यह एक "छोटा राज्य" है, जो केवल चार सांसदों को लोकसभा भेजता है।

पीएम मोदी ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंडी और सोलन जिलों में चुनावी रैलियों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के सुंदरनगर कस्बे में जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भी सभा को संबोधित किया।

भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए, मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और केंद्र में स्थिर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा, “एक-एक वोट अगले 25 सालों के लिए हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को परिभाषित करेगा।"


Himachal Pradesh में PM Modi के भाषण की बड़ी बातें:

- मंडी रैली में अपने भाषण के दौरान, उन्होंने भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपने घर पर 106 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही श्याम सरन नेगी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला था। अपने निधन से पहले ही उन्होंने अपना कर्तव्य निभा दिया।"

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के प्रति नेगी के नजरिए से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। पीएम ने कहा, "भारी मन से, मैं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अपना सिर झुकाता हूं और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

- PM मोदी ने कहा, “अगर आप सरकार से जवाबदेही और जवाब मांगना चाहते हैं, तो आपको इसे फिर से मौका देना चाहिए। हम सब मिलकर हिमाचल को आगे ले जाएंगे। नया 'रीवाज' शुरू करेंगे और बीजेपी को फिर से सत्ता में लाएंगे।"

- कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, झूठे वादे करना और झूठी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी चाल रही है। इस पार्टी ने "कभी अपना घोषणा पत्र भी नहीं खोला", जबकि बीजेपी, जो कहती है उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी जिक्र किया।

Himachal Pradesh Election 2022: सोलन में अरविंद केजरीवाल के रोड शो में चले लात-घूंसे, उछाली गईं पगड़ी, AAP ने बताया 'BJP के गुंडे'

- प्रधान मंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद, कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में देश का पहला घोटाला किया। अपने शासन के दौरान, कांग्रेस हमेशा रक्षा सौदों में कमीशन लेती थी।

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा उपकरण में आत्मनिर्भर बने... वह हमेशा हर रक्षा डील में 'कमीशन' चाहती थी। वह अपने नेताओं के खजाने को भरना चाहती थी। इस वजह से हथियारों की खरीद में हमेशा देरी होती थी।"

- उन्होंने कहा, "इस बार हिमाचल का चुनाव इसलिए खास है, क्योंकि 12 नवंबर को होने वाले वोट सिर्फ आने वाले पांच साल के लिए नहीं हैं। एक-एक वोट अगले 25 सालों के लिए हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का बखान करेगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।