Himachal Pradesh Election 2022: सोलन में अरविंद केजरीवाल के रोड शो में चले लात-घूंसे, उछाली गईं पगड़ी, AAP ने बताया 'BJP के गुंडे'

Himachal Pradesh Election 2022: प्रदर्शनकारी पंजाब ETT शिक्षक संघ के सदस्य थे। ये लोग AAP समर्थकों के साथ मिल गए थे। प्रदर्शनकारी केजरीवाल के भाषण के बीच में AAP और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे थे

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 8:37 PM
Himachal Pradesh Election 2022: सोलन में अरविंद केजरीवाल के रोड शो में चले लात-घूंसे

Himachal Pradesh Election 2022: पंजाब (Punjab) के कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के भाषण के दौरान जमकर नारेबाजी और उनके खिलाफ नारे भी लगाए। केजरीवाल का ये रोड शो (Road Show) सोलन (Solan) में रहा था और हंगामे चलते उन्हें अपना भाषण रोकने के लिए भी मजबूर होना पड़ा।

Hindustan Times के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पंजाब ETT शिक्षक संघ के सदस्य थे। ये लोग AAP समर्थकों के साथ मिल गए थे। प्रदर्शनकारी केजरीवाल के भाषण के बीच में AAP और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे थे।

प्रदर्शनकारियों और AAP समर्थकों के बीच हाथापाई में पगड़ी तक फेंकी गईं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी 'BJP के गुंडे' थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुले ट्रक के ऊपर से प्रदर्शनकारियों से कहा, "अगर आप यह 'गुंडागर्दी' चाहते हैं, तो आपको बीजेपी में जाना चाहिए।"


उन्होंने कहा, "हम नहीं जानते कि 'गुंडागर्दी' कैसे करें। हम केवल अस्पताल और स्कूल बनाना जानते हैं और आपको उन्हें देखने के लिए दिल्ली और पंजाब जाना चाहिए।”

इससे पहले केजरीवाल का रोड शो इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच सोलन बाजार से गुजरा। हिमाचल में AAP का अभियान धीमा पड़ गया था, क्योंकि ऐसा लगता है कि पार्टी गुजरात में अपनी ज्यादा ताकत झोंक रही है।

पिछले महीने चुनाव की घोषणा के बाद से पार्टी के किसी बड़े नेता ने राज्य का दौरा नहीं किया है। AAP के उम्मीदवारों की लिस्ट में राज्य में पार्टी के अभियान का नेतृत्व करने के लिए कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं है।

Gujarat Assembly Elections: गढ़वी या इटालिया, कौन होगा गुजरात में AAP का CM कैंडिडेट? जनता की वोटिंग के बाद कल होगा ऐलान

हंगामे से पहले अपने संबोधन में, केजरीवाल ने हिमाचल के लोगों से AAP को चुनने की अपील की और कहा कि 12 नवंबर का चुनाव उनकी किस्मत बदलने के लिए है।

केजरीवाल ने कहा, "पहले केवल दो पार्टियां (बीजेपी और कांग्रेस) थीं, जिनके बीच समझौता था और लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। इसलिए उन्होंने हर पांच साल में आप पर बारी-बारी से शासन किया।"

उन्होंने कहा, “भगवान के आशीर्वाद से, नई और ईमानदार पार्टी आई है। दिल्ली के लोग अब आप से इतना प्यार करते हैं कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी, जबकि बीजेपी ने पहले तीन और फिर आठ सीटें जीतीं।"

AAP सरकार ने हमारे साथ किया अन्याय : प्रदर्शनकारी

इस बीच, प्रदर्शनकारियों में से एक हरपाल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि AAP सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है।

सिंह ने कहा, "जब मैं चुनाव से पहले अपनी मांग के लिए दबाव बनाने के लिए पंजाब में एक टावर पर चढ़ गया, तो वे मेरे पास आए और मुझे इस मुद्दे को देखने और इसे हल करने का आश्वासन दिया, लेकिन सत्ता में आने के बाद ऐसा नहीं किया।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।