Get App

PM मोदी आज मेरठ में रखेंगे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला, 700 करोड़ रुपए में बनकर होगा तैयार, जानिए क्या होगा खास

यूनिवर्सिटी की स्थापना करीब 700 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सरधना टाउन के सलावा और कैली गांवों में की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2022 पर 10:13 AM
PM मोदी आज मेरठ में रखेंगे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला, 700 करोड़ रुपए में बनकर होगा तैयार, जानिए क्या होगा खास
पीएम मोदी दोपहर लगभग 1 बजे मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज मेरठ का दौरा करेंगे। इस दौरान मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में लगभग 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित होने वाले मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Major Dhyan Chand Sports University) की आधारशिला रखेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस बीच राज्य में सियासी हलचल तेज है। तमाम पार्टियों के आला नेता अपने-अपने तरीकों से वोटरों में रिझाने में जुटे हैं।

700 करोड़ में बनकर होगा तैयार

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी की स्थापना करीब 700 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से मेरठ के सरधना टाउन के सलावा और कैली गांवों में की जाएगी। PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में से एक खेल संस्कृति को विकसित करना और देश भर में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना करना है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना इस विजन को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें