देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 अगस्त) महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा करेंगे। सुबह 11:15 बजे प्रधानमंत्री जलगांव पहुंज जाएंगे। यहां लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। PIB ने एक प्रेस रिलीज कर इस बात की जानकारी दी है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को चुनावी चश्मे से देखा जा रहा है। PIB से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के तहत 11 लाख नई लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे।
