बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शनिवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लॉन्च की। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारी को ये तय करने का होगा कि उन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में रहना है या यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होना है। इसी तरह राज्य सरकारों के पास ये अधिकार होगा वे UPS के इस नए मॉड्यूल को अपनाने का फैसला कर सकती हैं। UPS 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। पहले साल में योजना को लागू करने की लागत 6250 करोड़ रुपये होगी। UPS 2004 से NPS के तहत रिटायर सभी लोगों पर लागू होगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "सरकारी कर्मचारियों ने नई पेंशन योजनाओं में कुछ बदलाव की मांग की है। इसके लिए पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। इस समिति ने अलग-अलग संगठनों और लगभग सभी राज्यों के साथ 100 से ज्यादा बैठकें कीं।"
मंत्री ने कहा, "पीएम मोदी कैसे काम करते हैं और विपक्ष कैसे काम करता है, इसमें अंतर है। विपक्ष के उलट, पीएम मोदी व्यापक विचार-विमर्श करने में विश्वास करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और वर्ल्ड बैंक सहित सभी के साथ विस्तार परामर्श के बाद, समिति ने एक यूनिफाइड की सिफारिश की है। आज, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस यूनिफाइड को मंजूरी दे दी है, और इसे भविष्य में लागू किया जाएगा।”
एश्योर्ड पेंशन: UPS सर्विस में मिनिमम 25 साल पूरे करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट से पहले आखिरी 12 महीनों के बेसिक पे का 50% पेंशन के रूप मिलेगा।
एश्योर्ड फैमली पेंशन: कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60% हिस्सा मिलेगा।
मिनिमम पेंशन: मिनिमम 10 सालों की सर्विस के बाद रिटायर्मेंट पर हर महीने 10000 रुपए पेंशन मिलेगी।
मंत्री ने कहा, “आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एश्योर्ड पेंशन देने वाली सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है… 50% एश्योर्ड पेंशन योजना का पहला पिलर है… दूसरा पिलर एश्योर्ड फैमली पेंशन होगी। केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से लाभ होगा। कर्मचारी NPS और UPS में से किसी एक स्कीम को सिलेक्ट कर सकते हैं।"
योजना के प्रावधानों के बारे में बताते हुए वैष्णव ने कहा, "यूनिफाइड पेंशन स्कीम के पांच पिलर हैं। सरकारी कर्मचारी एक एश्योर्ड पेंशन राशि चाहते थे, जो वास्तव में जरूरी थी। इस तरह, 50 प्रतिशत एश्योर्ड पेंशन UPS का पहला पिलर है। ये अमाउंट रिटायरमेंट से पहले 12 महीने के बेसिक पे का औसत होगा। अगर किसी ने 25 साल तक नौकरी की है, तो उस व्यक्ति को यह फिक्स पेंशन मिलेगी।"