जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सोमवार शाम को उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। बीते तीन दिनों में ये दूसरा मौका है जब प्रशांत किशोर की कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई है। इसके पहले शनिवार को भी किशोर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जानकारी में आया था कि इस दौरान प्रशांत किशोर ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के सामने मिशन 2024 पर एक विस्तृत प्लान पर प्रेजेंटेशन दिया था।
