मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है, क्योंकि एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री का पद छोड़े हुए दो दिन हो गए, लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टॉप लीडरशिप राज्य के शीर्ष पद के लिए अब तक किसी भी नेता का नाम तय नहीं कर पाई है। बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा, जो सिंह के इस्तीफे के बाद से इंफाल में डेरा डाले हुए हैं, उन्होंने मंगलवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर उन्हें राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।
