मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया पद से इस्तीफा, राज्य में बढ़ी राजनीतिक हलचल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य में जातीय हिंसा के करीब दो साल बाद सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट की संभावना के बीच उन्होंने यह कदम उठाया है

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है

Manipur CM N Biren Singh : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के साथ ही राज्य में काफी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मणिपुर मे जातीय हिंसा शुरू होने के करीब दो साल बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा आया है। उनके इस्तीफे की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

अमित शाह से मुलाकात के बाद आया फैसला!

बता दें कि एन बीरेन सिंह आज ही नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को राजधानी इंफाल में राज्यपाल से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहे जाने के बाद एन बीरेन सिंह की ये इस्तीफा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक सिंह पार्टी के अंदर और बाहर से दबाव का सामना कर रहे थे।


बता दें कि कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी ने पहले ही भाजपा सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया था। वहीं ऐसी भी बात कही जा रही थी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने वाले भाजपा विधायक फ्लोर टेस्ट होने पर कहीं अपनी ही पार्टी का साथ ना छोड़ दे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लगभग 12 विधायक नेतृत्व परिवर्तन की जोरदार मांग कर रहे हैं।

मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 32 विधायक हैं, साथ ही नगा पीपुल्स फ्रंट के पांच और जेडी(यू) के छह विधायकों का भी समर्थन है। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि विपक्षी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पास सात विधायक हैं। इसके अलावा, तीन निर्दलीय विधायक और कुकी पीपुल्स अलायंस के दो सदस्य हैं।

बता दें कि  मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।