राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) जब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंची, तब वो अकेले नहीं थे, उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी खुली जीप पर सवार थीं। मुरादाबाद और आस-पास के इलाकों के लोगों ने राहुल-प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। बीते कई दिनों से यूपी में चल रही यात्रा में पहली बार राहुल और प्रियंका साथ दिखे। यूपी में पिछले चुनावों में कांग्रेस के लिए मेहनत करने वालीं प्रियंका गांधी को सड़कों पर देख, कांग्रेस के समर्थक भी बेहद उत्साहित नजर आए।
