Get App

UP Elections 2022: क्या प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? कांग्रेस महासचिव ने दिया ये जवाब, देखें वीडियो

UP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना 'युवा घोषणा पत्र' जारी कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:20 PM
UP Elections 2022: क्या प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा? कांग्रेस महासचिव ने दिया ये जवाब, देखें वीडियो
Priyanka Gandhi ने कहा कि क्या आपको यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है?

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना 'युवा घोषणा पत्र' (Youth Manifesto) जारी कर दिया है। 'युवा घोषणा पत्र' का नाम 'भर्ती विधान' रखा गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस मौके पर मौजूद थीं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने का संकेत दिया।

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से 'युवा घोषणा पत्र' जारी करने के दौरान जब प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि क्या आपको पार्टी की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है?

पत्रकारों द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा के बारे में पूछने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें