Get App

Punjab: भ्रष्टाचार के आरोप में CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाया, पुलिस ने विजय सिंगला को किया गिरफ्तार

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि विजय सिंगला (Vijay Singla) अपने विभाग के हर टेंडर में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 3:26 PM
Punjab: भ्रष्टाचार के आरोप में CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाया, पुलिस ने विजय सिंगला को किया गिरफ्तार
CM भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त (FILE PIC)

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मान ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay  Singla) को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने के तुरंत बाद विजय सिंगला गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।

भगवंत मान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सिंगला अपने विभाग के हर टेंडर में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया।

ANI के मुताबिक, मान ने कहा, "मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री (विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं।"

Navjot Singh Sidhu: जेल की दाल-रोटी नहीं खा सकते सिद्धू! स्पेशल डाइट की मांग, ले जाना पड़ा अस्पताल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें