Get App

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को पंजाब से छीना, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने सहित किए कई ऐलान

अमित शाह ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ा कर 60 साल कर दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2022 पर 2:45 PM
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को पंजाब से छीना, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने सहित किए कई ऐलान
अमित शाह का ऐलान, चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार नहीं केंद्र का शासन चलेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के कर्मचारियों की सेवा शर्तें अब केंद्रीय सिविल सेवाओं के अनुरूप होंगी और इसका उन्हें बड़े पैमाने पर फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कर्मचारियों को शिशु की देखभाल के लिए मौजूदा एक साल के अवकाश की जगह अब दो साल का अवकाश मिलेगा। इसके अलावा अब यहां के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 की जगह 60 हो जाएगी।

हालांकि, चंडीगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू करने को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के तहत सभी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू करने की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार चंडीगढ़ पर अपने जायज दावे के लिए मजबूती से लड़ेगी।

CM भगवंत मान ने एक ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार सिलसिलेवार तरीके से दूसरे राज्यों के अधिकारियों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ पर थोप रही है। केंद्र का नया फैसला पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 की भावना के खिलाफ है। चंडीगढ़ पर जायज हक के लिए पंजाब मजबूती से लड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें