पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और राज्य के अधिकारियों के बीच बुधवार को तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया। क्योंकि मुख्यमंत्री मान ने हड़ताल पर बैठे PCS और राजस्व अधिकारियों को दोपहर 2 बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया और उनकी हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव वीके जांजुआ को अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा से पहले ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।