Punjab Election 2022: कांग्रेस को कंट्रोल करने वाला परिवार, पंजाब से निकाल रहा अपनी पुरानी दुश्मनी- PM मोदी

मोदी ने कहा कि 2014 के चुनाव के दौरान...उन्होंने (कांग्रेस ने) पठानकोट में मेरा हेलीकॉप्टर इसलिए रोक दिया, क्योंकि उनके 'युवराज' पंजाब के किसी दूसरे कोने में दौरा करने जा रहे थे

अपडेटेड Feb 14, 2022 पर 5:37 PM
ये पंजाब में मोदी की पहली चुनावी रैली है

Punjab Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को जालंधर में एक चुनावी को संबोधित करने पहुंचे। ये पंजाब में मोदी की पहली चुनावी रैली है। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला कांग्रेस नहीं कर सकती है।

वहीं अकाली दल पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, BJP के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी। उस स्थिति में कुदरती न्याय, तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम BJP का बनना चाहिए था, लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया।

जालंधर पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बाते:


- मैं युवा पीढ़ी को बचाना चाहता हूं, माताओं बहनों मैं आपके दुख को समझता हूं इसलिए मैं आपकी संतानों को एक सुरक्षा का वातावरण देना चाहता हूं। आप मुझे आशीर्वाद दीजिए, पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दीजिए, हमारी नई पीढ़ी के लिए आशीर्वाद दीजिए।

- मेरी माताओं बहनों ने अपनी संतानों के लिए जो सपनें देखे हैं। उनको पूरा करने के लिए हमें एक माहौल बनाना जरूरी है। पंजाब का मुझ पर कर्ज है, मैं ये कर्ज चुकाना चाहता हूं।

- आप कल्पना कीजिए आपके पास बंगला, खेत, गाड़ी, ख़ालिहान है, अच्छी खासी जिंदगी है सबकुछ है, लेकिन आपका जवान बेटा नशे की लत में डूब गया, तो आपकी ये मिल्कियत किस काम आएगी।

- कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला कांग्रेस नहीं कर सकती है।

- पंजाब की सेवा वही पार्टी कर सकती है जो दल से ऊपर देश की बात करती है। मैं पंजाब के लोगों को ये आश्वासन देना चाहता हूं, हम पंजाब के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हम पंजाब के युवाओं के लिए, पंजाब की नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

- भाजपा सरकार अपने काम-काज के भरोसे चुनाव लड़ती है, जिनके पास कामकाज का हिसाब नहीं हैं, कुछ ऐसे लोग भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं। ये पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं और ये लोग खुद गली, मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं।

UP Election 2022: 'इस बार 10 दिन पहले मनेगी होली', PM मोदी का SP-RLD पर निशाना, बोले- हर चुनाव ले आते हैं नया साथी

- पहली बार बीजेपी सबसे बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में आज पंजाब के सामने आई है। पंजाब एक बार बीजेपी को मौका देगा तो बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी, ये मैं आपको भरोसा देता हूं।

- पूरा पंजाब गवाह है कि हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए SIT बनाई, उसके पीड़ितों की मदद की, लेकिन दंगे के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने हमेशा आपके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

- हम गुरुगोबिन्द सिंह जी के वीर साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस की घोषणा करते हैं।

- आज एक तरफ भाजपा और NDA है जिसकी विचारधारा पंजाब और पंजाबियत से जुड़ी है। हम गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और गुरु तेगबहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को पूरे देश और पूरे विश्व में शान से मानते हैं। हमने बाबा साहेब आंबेडकर जी की 125वीं जयंती पूरे विश्व में मनाई थी।

- आज पंजाब के 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है। किसानों से MSP पर फसल खरीद भी भाजपा सरकार ने दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई है। हमने ये भी सुनिश्चित किया कि खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाए।

- हमारे पास ज्यादा एमएलए थे, सरकार घर जा सकती थी, लेकिन फिर भी पंजाब की भलाई के लिये, हमने वो पाप नहीं किया। क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ और सिर्फ पंजाब का उज्ज्वल भविष्य है।

- एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, भाजपा के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी। उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम भाजपा का बनना चाहिए था, लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया।

- अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा।

- आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे। हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था। दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।