पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर पंजाब के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सिद्धू ने केजरीवाल पर AAP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए जनता की राय लेने पर लोगों को धोखा देने और घोटाला करने का आरोप लगाया, जिसमें दावा किया गया था कि चार दिनों में 21.6 लाख मैसेज और कॉल मिले आए थे।
